मऊगंज जिले के नईगढ़ी किला के मंदिर से 30 लाख से अधिक की चोरी, सोने चांदी का मुकुट एवं खंभो में मढ़ाई गई चांदी की परत निकाल ले गए बदमाश

मऊगंज जिले के नईगढ़ी कस्बे में स्थित नईगढ़ी किला को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया है। किले के अंदर दाखिल होकर तीन मंदिरों में मूर्तियों में लगाई गई सोने चांदी के परत मुकुट एवं जेवरात व मंदिर के खंभों में लगाई गई चांदी की परत को निकाल ले गए है। जिसमें करीबन 30 लाख से अधिक की चोरी का आंकड़ा बताया गया है। बता दें कि मऊगंज जिले का नईगढ़ी किला जिसे सेंगर वंश के राजा क्षत्रधारी सिंह द्वारा स्थापित किया गया था। किले के अंदर बेशकीमती खजाने के साथ-साथ तीन मंदिरों की भी स्थापना की गई है। जिसमें बेस कीमती मूर्तियां एवं मूर्तियों के आसपास खंभों में भी सोने चांदी की परत मढ़ाई गई थी। जिसे बीती रात अज्ञात बदमाशों ने किले में दाखिल होकर प्राचीन मंदिरों से जेवरात चुरा लें गए।

घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी एसके द्विवेदी मौके पर पुलिस पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इस पूरी घटना के संबंध में जानकारी देते हुए हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि किले के अंदर पंच मंदिर एंव काली मंदिर सहित तीन मंदिर स्थापित है। जो प्राचीन काल में यहां स्थापित किए गए थे। जो क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार गढ़ी परिवार की बहन सारिका सिंह द्वारा कराया गया था।

सीसीटीवी कैमरे का बदमाशों ने काटा तार

सुरक्षा की दृष्टि से आठ अलग-अलग स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। लेकिन शातिर बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया और बाद में अंदर प्रवेश करते हुए लगभग 30 लाख रुपए से अधिक कीमत के चांदी का मुकुट सहित अन्य बेस कीमती जेवरात पार कर दिए हैं।

पुलिस की एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे ने बताया कि नईगढ़ी किला के अंदर मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस की एक्सपर्ट टीम बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

अज्ञात चोरों ने किला के अंदर घुसकर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर एएसपी अनुराग पांडे

साइबर एक्सपर्ट, फिंगर एक्सपर्ट,की टीम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी चोरी की घटना की सभी पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें