रीवा। महिलाएं चोरी छिपे खपा रही थीं कोरेक्स,पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी सिविल लाइन ने अवैध रूप से प्रतिबंधित आनरेक्स कप सिरप बेचने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण 

नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की कबाड़ी मोहल्ला रीवा में गीता लोनिया, झल्लू लोनिया, आरती लोनिया अवैध रूप से प्रतिबंधित आनरेक्स कफ सिरप प्लास्टिक की बाल्टी व थैले में रख कर बेच रही है। जिस पर रेड कार्यवाही की गई तो तीनों महिलाए प्लास्टिक की बाल्टी व थैले में कुछ छुपा कर बिक्री कर रही थी। जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की जिन्हे महिला पुलिस बल की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तीनों महिलाओं तथा उनके कब्जे की बाल्टी व थैले की तलाशी ली गई तो झल्लू लोनिया के कब्जे से 24 सीसी, गीता लोनिया के कब्जे से 20 सीसी, आरती लोनिया के कब्जे से 16 सीसी अवैध रुप से प्रतिबंधित आनरेक्स कप सिरप बरामद हुईं। जिसे अवैध होने से जप्त किया जाकर महिलाओ को गिरफ्तार किया जाकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाम पता गिरफ्तार आरोपिया

01 झल्लू लोनिया पत्नी दिलीप लोनिया निवासी कबाड़ी मौहल्ला रीवा

02 आरती लोनिया पत्नी शिव कुमार लोनिया निवासी कबाड़ी मोहल्ला रीवा

03 गीता लोनिया पत्नी शुशील लीनिया निवासी कबाड़ी मोहल्ला रीवा

बरामद मशूरूका

अवैध प्रतिबंधित आनरेक्स कफ सिरप कुल 60 सीसी कीमती 12000 रुपए, एव बिक्री के नगदी 4190 रुपए

मुख्य भूमिका

निरीक्षक कमलेश साहू, उप निरीक्षक मिथिलेश यादव, उप निरीक्षक दलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक पांडे, आरक्षक आशीष पांडे, आरक्षक मयंक शुक्ला, आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक निलेश कोरी, महिला आरक्षक आरती शुक्ला, महिला सैनिक देवकन्या की रही।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें