रीवा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला और उसके पिता द्वारा जबरन दबाव बनाकर शादी कराने, जान से मारने का प्रयास और अब दहेज मांगने का आरोप लगाया गया है।
जान से मारने का प्रयास
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह जबरन दबाव बनाकर कराया गया था। इस दौरान विवाह कराने वाले व्यक्ति ने किसी भी प्रकार की तकलीफ ना होने की गारंटी ली थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और कुछ माह पूर्व उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया।
ससुर पार्षद पुलिस नही कर रही कार्यवाही
महिला ने बताया कि उसके सास ससुर और नंद नंदोई ने उसे घर से निकाल दिया है और अब घर वापस बुलाने की एवज में दहेज की मांग की है। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने बिछिया थाने में दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसके ससुर पार्षद है जिसके चलते पुलिस उसकी सुनवाई नही कर रही है। जिसके चलते महिला ने अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रीवा एसपी से न्याय कि गुहार लगाई है।






