रीवा नगर निगम के वार्ड चार में चोरअहटा में शासकीय जमीन में बीस सालों से रह रहे कुशवाहा परिवार का घर जबरन खाली कराया जा रहा है। यह घटना शासन की लाडली बहना योजना और लाडली आवास योजना की पोल खोल रही है। प्रशासन के नाक के नीचे अवकाश के दिन कुशवाहा परिवार को बेघर किया जा रहा है। लाड़ली बहनों को भू माफिया कितना लाड़ली मान रहे है यह साफ नजर आ रहा है। पीड़ित कुशवाहा परिवार की माने तो जिस स्थान से उन्हें हटाया जा रहा है। वह शासकीय भूमि है अगर पीड़ित परिवार के आरोपों को सही माने तो बड़ा सवाल यह है कि शासकीय जमीन से निजी स्कूल संचालक को घर हटवाने की परमिशन किसने दी होगी। और अवकाश के दिन ही यहां घरों को क्यों खाली कराया जा रहा है।
|
|






