रीवा के संजय गांधी अस्पताल से एक बार फिर मरीजों के परिजनों और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को अपनी हिरासत में लिया। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।पूरी घटना से जुड़ा मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अस्पताल के गार्ड मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामले में बुजुर्ग महिला ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने भी युवकों पर अभद्रता और प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने के आरोप लगाए हैं।
|
|






