मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में स्कूल की महिला प्राचार्य अपने ही स्कूल की महिला प्यून से अपने पैर दबवाती नजर आ रही है। मामला लटेरी के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल का है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है की खुशबू मंदोरिया स्कूल परिसर के प्रिंसिपल ऑफिस में सोफे पर बैठकर स्कूल में सफाई कर्मी महिला से पैर दबवा रही है मामले में प्राचार्य खुशबू मंडोरिया का कहना है कि स्कूल के टॉयलेट में वे फिसलकर गिर गई थी। जिसकी वजह से उनके पैर में मोच आ गई थी। तब महिला प्यून ने मेरी मदद करने के लिए बाम लगाई थी, ताकि थोड़ा दर्द से आराम मिल सके। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
|
|






