रीवा। आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

रीवा पुलिस ने आने वाले आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीएसपी, सभी थाना प्रभारी, तहसीलदार, एसडीएम सहित एडिशनल एसपी मौजूद रहे। शहर में फ्लैग मार्च करने के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले ईद मिलादुन्नबी, गणेश विसर्जन और विश्वकर्मा जयंती जैसे महत्त्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में यह विश्वास पैदा करना है कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस उनके साथ खड़ी है। वहीं अपराधियों में खौफ पैदा करना भी इसका मुख्य उद्देश्य है साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या असमाजिक तत्व कि गतिविधियों की जानकारी लगते ही पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें