रीवा। संजीवनी क्लीनिक कि महिला कर्मचारी ने अधिकारी पर लगाए संगीन आरोप,स्वास्थ्य विभाग में खींचा सनाका

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरहुला मंदिर में संचालित संजीवनी क्लीनिक में पदस्थ महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर अभद्रता करने और अश्लील हरकत किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत महिला कर्मचारी ने बिछिया थाना सहित सीएमएचओ रीवा से की है। जिस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त अधिकारी को वहां से हटाकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला कर्मचारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी संजीवनी क्लीनिक चिरअहुला कलोनी में लगाई गई है। जहां पदस्थ एपीएम द्वारा उन्हें विभिन्न तरीकों से परेशान किया जाता है। महिला कर्मचारी ने बताया कि बीते 9 तारीख को वह क्लीनिक में अकेली थी इसी दौरान एपीएम सर आए और अपने पद की धौंस देते हुए पूछा कि तुम 7 तारीख को कहां थी मैं बोली सर स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण मैं यहीं बगल में अपनी चाची के यहां चली गई थी। जिसके बाद वह मुझे संस्था में अकेले पाकर मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगे और गंदी तरीके से बात करते हुए बोले कि तू यह नहीं करेगी तो तुझे नौकरी से निकलवा दूंगा। जिसके बाद मैंने घर वालों को पूरी घटना बताई और मामले की शिकायत थाने सहित सीएमएचओ सर से की है। वहीं इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ द्वारा तत्काल एपीएम को हटा दिया गया और कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें