रीवा। साइबर क्राइम एक्सपर्ट द्वारा,रीवा न्यायालय में वकीलों को साइबर अपराध से बचने के लिए दी गई,ट्रिक और टिप्स

साइबर क्राइम एक्सपर्ट मोहित मिश्रा जी ने बतौर विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में वकीलों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। आपको बता दें साइबर क्राइम एक्सपर्ट मोहित मिश्रा जी को बतौर विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में वकीलों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने और उससे बचने के उपाय बताने के लिए जबलपुर उच्च न्यायालय से बुलाया गया। जिसमें साइबर क्राइम एक्सपर्ट के द्वारा आधुनिक समय में होने वाले साइबर अपराध के बारे में बताया गया और उससे बचने के लिए कई टेक्निकल ट्रिक्स को भी बताया गया। जिसके जरिए साइबर अपराध से आसानी से बचा जा सकता है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विधिक शिक्षा शिविर के अवसर पर साइबर क्राइम एक्सपर्ट मोहित मिश्रा के द्वारा न्यायालय रीवा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र पांडे और न्यायमूर्ति डीजे साहब की अध्यक्षता में वकीलों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया गया और उससे बचने के उपाय भी बताए गए। जिसमे सिम स्वैपिंग, बायोमेट्रिक फ्रॉड, आर्टिफिशियल वॉइस क्लोनिंग एवम हैकिंग से बचने के उपाय और दर्जनों आधुनिक साइबर फ्राड के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष द्वारा क्राइम एक्सपर्ट मोहित मिश्रा जी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें