प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालयों में नेट से ए ग्रेड मान्यता प्राप्त ठाकुर रणमत प्रताप सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। आपको बता दें पूर्व में भी छात्रों के द्वारा परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था और मांग की गई थी कि पुनर्मूल्यांकन कराकर परीक्षा परिणाम में हो रही गड़बड़ी को सुधरा जाए। क्योंकि एक ही विषय में नब्बे प्रतिशत छात्र कैसे फैल हो सकते हैं। छात्रों ने पूर्व में भी कॉलेज प्रबंधन से मांग की थी कि समस्या का समाधान किया जाए और प्राचार्य से मिले थे। लेकिन समस्या का समाधान ना होने पर एनएसयूआई रीवा के द्वारा टीआरएस कॉलेज में महाविद्यालय प्रशासन के सद्बुद्धि के लिए हवन किया गया। जिसमें सभी ने अपनी-अपनी मार्कशीट कि प्रतियों की आहुति दी है और प्रतियां जलाकर स्वाहा कर दिया है।






