ख़बर रीवा जिले से है जहां संजय गांधी अस्पताल कि सुरक्षा व्यवस्था वा साफ सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। आपको बता दें अस्पताल कि सुरक्षा वा साफ सफाई की जिम्मेदारी हाइक कंपनी को सौंपी गई थी। जिसके सिक्योरिटी गार्डों का काम अस्पताल में अनाधिकृत लोगों को रोकना और पास चेक कर अंदर प्रवेश देना था। लेकिन गार्ड अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके कारण अस्पताल में अनाधिकृत रूप से लोग आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इस लापरवाही का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व वार्डों में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल के निर्देश पर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि गार्ड सिर्फ शोपीस बनकर खड़े रहते हैं। और बिना किसी चेकिंग के लोग अंदर प्रवेश कर रहे है। यहां तक कि गेट पास भी नहीं चेक किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के अलावा सफाई व्यवस्था भी लचर है इस गंभीर लापरवाही को ध्यान में रखते हुए अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने हाइक कंपनी पर पचास हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। और कंपनी को चेतावनी दी है कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
|
|






