खबर रीवा जिले से है जहां सेमअरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने रीवा एसपी कार्यालय पहुंचकर जानमाल और अपनी इज्जत की सुरक्षा की गुहार लगाई है एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने अपने देवरों पर उसके साथ गाली गलौच करने और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं जिसकी शिकायत उसने सेमअरिया थाने में दर्ज कराई लेकिन सेमअरिया थाना पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई महिला का कहना है कि उसके पति भोपाल में रहकर नौकरी करते हैं महिला ने बताया कि बीती रात करीब डेढ़ बजे घर में घुसकर मेरे साथ इन लोगों द्वारा मारपीट की गई और अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने और इज्ज़त खराब करने की धमकी दी गई महिला ने बताया कि सेमअरिया थाना में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है जिससे परेशान होकर उसने रीवा एसपी से जान माल और अपनी इज्जत की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
|
|






