बड़ी खबर रीवा जिले से आ रही है जहां शहर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मॉडल साइंस कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया है। और आक्रोशित छात्राएं नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार छात्राओं की मांग है कि उनको एन-सीसी में जगह नही दी जा रही मॉडल साइंस कॉलेज में कई वर्षों से छात्राओं के लिए एन-सीसी की मांग की जा रही है। छात्राओं ने बताया कि यहां 70 प्रतिशत छात्राएं हैं और 30 प्रतिशत छात्र हैं। फिर भी उनको दो की संख्या में एन-सीसी दी जा रही है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई कई बार पत्र भी लिखा गया लेकिन कोई निर्णय नहीं आया है। जिस पर आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया है।
|
|






