रीवा के SGMH में पांच बच्चों ने तोड़ा दम,वायरल फीवर का कहर

रीवा जिला सहित पूरे मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल क्या है वह किसी से छिपा नही है। ताजा मामला प्रदेश के डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल के जिले रीवा से सामने आया है। जहां वायरल फीवर से पीड़ित पांच बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौसम में उतार चढ़ाव के कारण यह वायरल फीवर फैला है और उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है जिससे जिले के अलग-अलग इलाकों से कुल 12 बच्चे तेज बुखार से ग्रसित थे। सभी को इलाज के लिए गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया वहीं बाकी का इलाज अभी अस्पताल में जारी है। वहीं प्रबंधन पर जूनियर डॉक्टर के भरोसे अस्पताल चलाने के आरोप भी लगे हैं।

आपको बता दें कि मौसम बदलते ही अस्पतालों में सर्दी खांसी सहित अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। बड़ी संख्या में वायरल फीवर के मरीज सामने आ रहे हैं। रीवा जिले में भी उमस भरी गर्मी के कारण फैले वायरल फीवर से पांच बच्चों की मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा का पूरा अस्पताल जूनियर डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है। जिनकी लापरवाही से बच्चों की मौत हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें