रीवा जिले में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस प्रशासन के अभियान को ठेंगा दिखाती एक तस्वीर सामने आई हैं। जिसमे एक महिला पुलिस प्रशासन की नजरों से बचकर नशीली कफ सिरप का धंधा चला रही है और खुलेआम नशीली कफ सिरप बेचने का गैरकानूनी काम करती नजर आ रही है। इस महिला का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो शिवपुरवा चौकी थाना गोविंदगढ क्षेत्र के ग्राम कनौजा गड्डी रोड का बताया जा रहा है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।






