विंध्य को एक और नई सौगात। अब इलाज के लिए नही जाना पड़ेगा बाहर।अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया शुभारंभ

रीवा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विंध्य सहित रीवा जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। अब रीवा, सीधी, सतना समेत विंध्य क्षेत्र के मरीजों को नागपुर, दिल्ली जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं रीवा के अपोलो अस्पताल में मिलेगी। इस नवनिर्मित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का आज मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया।

आपको बता दें रीवा शहर के आरटीओ कार्यालय के निकट रतहरा में अपोलो अस्पताल खुलने से रीवा, सतना और सीधी सहित विंध्य क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज मिल पाएगा। अस्पताल में अपोलो के विशेषज्ञ अलग-अलग विभागों में इलाज की बेहतर सेवाएं देंगे। अस्पताल में जनरल मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु एवं बाल चिकित्सा, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, क्रिटिकल केयर, आईसीयू की सुविधा समेत मरीजों के इलाज की बेहतर सुविधाऐं उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्पाइन सर्जरी, जनरल सर्जरी, नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी, जोड़ एवं प्रत्यारोपण फार्मेसी, स्टॉक एंड ट्रामा यूनिट, सिटी स्कैन, फिजियोथैरेपी, टीकाकरण , स्पॉट इंजरी समेत मरीजों के इलाज की बेहतर सुविधाए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें