रीवा। गर्ल फ्रेंड के पास फरारी काट रहे। डॉक्टर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा। विगत दिनों पूर्व हुए बहुचर्चित डॉक्टर हत्या कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

गर्लफ्रेंड के पास फरारी काट रहा था आरोपी

पुलिस की माने तो आरोपी नागपुर में अपनी गर्ल फ्रेंड के पास फरारी काट रहा था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं एक आरोपी की पुलिस अभी तलाश कर रही है।

डॉ. की हत्या के मामले में फरार था आरोपी

आपको बता दें कि रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विगत दिनों पहले नशा मुक्ति केंद्र में हुई डॉक्टर की हत्या के मामले में रीवा पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र के संचालक नीलेश तिवारी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।

सीसीटीवी की डीवीआर बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना से जुड़े सीसीटीवी की डीवीआर भी बरामद की है बताया जा रहा है कि जिस वक्त जिस जगह घटना हुई थी। उस जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिसे आरोपी घटना के बाद से इन सबूतों को लेकर फरार चल रहा था। फिलहाल अब डीबीआर पुलिस के हाथ लग गई है। जिसके बाद अब घटना से संबंधित कई अन्य राज खुलने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था जिसमे मुख्य आरोपी को मिलाकर अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें