खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से है जहां पुलिस का चैन छीनने वाले अंतरराज्यीय चैन स्नेचरों कि गैंग का पुलिस ने पर्दा फास किया है। आपको बता दें यह गैंग राह चलती महिलाओं को अपना निशाना बनाती थी और महिलाओं के गले से चैन, मंगलसूत्र छीनकर फरार हो जाती थी।

पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए इस गैंग के द्वारा की गई कई वारदातों का भी खुलासा किया है। पुलिस को इस गैंग के चार सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है। जिसमे गैंग का मुख्य सरगना उत्तर प्रदेश का खतरनाक अपराधी है। जो गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर रीवा में चैन स्नेचिंग कि वारदात को सिलसिलेवार अंजाम देता था। और उत्तर प्रदेश भाग जाता था जिस कारण यह गैंग पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। फिलहाल पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद इस गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के कब्जे से 2 लाख रुपए कीमती मशरुका भी जब्त किया है। पुलिस द्वारा इस गैंग से पूंछताछ करने के लिए तीन दिन कि रिमांड ली गई है। पुलिस के मुताबिक गैंग के जिन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए गैंग के सदस्यों के नाम
यूपी का शातिर अपराधी अजय कुमार भरतिया निवासी बघाड़ा थाना कर्नलगंज जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश, रिषभ केसरवानी निवासी गौघाट गल्ला मंडी थाना मुट्ठीगंज जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश, शुभम यादव निवासी नई बस्ती थाना कीटगंज जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश सहित राहुल कनौजिया निवासी सदियापुर मछली मंडी थाना करौली जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश शामिल हैं। जिनसे पूंछताछ करने के लिए पुलिस ने तीन दिन कि रिमांड ली है।






