रीवा। अस्पताल परिसर में पहुंचा भारी पुलिस बल,असामाजिक तत्वों में मची भगदड़,मचा अफरा तफरी का माहौल

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में आए दिन हो रही चोरी और अपराधिक घटनाओं को देखते हुए बीती देर रात अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल पहुंचा। इस दौरान अपराधिक तत्त्वों में भगदड़ का माहौल व्याप्त हो गया।  इस दौरान पुलिस द्वारा कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। अस्पताल परिसर में एडिशनल एसपी सीएसपी सहित कई थाना प्रभारीयों के साथ भारी पुलिस बल पहुंचा था। तभी असामाजिक तत्त्वों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। अस्पताल परिसर में पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया है। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। दरअसल पश्चिम बंगाल के अस्पताल में लेडी डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म जैसी घटना के बाद पूरे देश में अब ऐसे स्थानों पर पहरा बढ़ा दिया गया है। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में आए दिन चोरी, ठगी, लूट जैसी अपराधिक घटनाएं घट रही हैं। हाल ही में हुए छेड़खानी जैसे मामलों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की और प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों को विशेष हिदायत भी दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें