रीवा। हथियारों की नुमाइश का वीडियो वायरल,वीडियो में कट्टा चाकू लहराते नजर आए सरहंग,पुलिस एक्शन मोड में

रीवा जिले के सेमरिया क्षेत्र से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के युवक चाकू और कट्टा लहराते नजर आ रहे हैं।

एक्शन में आई पुलिस

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है। और युवकों पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगो ने दी जानकारी

वहीं इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो में दिख रहा पिस्टल वाला युवक राहुल दाहिया और आकाश दाहिया हैं। जो ग्राम सांव पोस्ट हरदी थाना सेमरिया जिला रीवा के निवासी हैं। इनका काम नए-नए लड़कों को नशे की लत लगवाना, उनसे मोबाइल छिनवाना, चोरी करवाना है ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि इनके पास जितने भी मोबाइल हैं सभी चोरी के हैं यदि पुलिस इस युवकों पर एक्शन ले और इन्हें गिरफ्तार करे तो कई मामलों का खुलासा हो सकता है

पुलिस ने कार्यवाही की शुरू

वहीं इन दोनों के हथियारों से लैस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें