सीधी। युवक की बेहरमी से पीट-पीट कर हत्या,दोनों हाथ और पैर तोड़कर सड़क पर फेंका,परिजनों ने रीवा सीधी मार्ग किया चक्कजाम

सीधी जिले के मॉरिसान पब्लिक स्कूल के पास कल एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। जिसके दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए गए थे। जिसके बाद उस युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन आज गुरुवार के दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

अक्रोशित परिजनो ने किया चकाजम

जानकारी मिलती ही गुस्साए परिजनों ने रीवा सीधी सड़क मार्ग को जाम में तब्दील कर दिया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कटारे लग गई। तो वहीं सैकड़ो लोग एकाएक मौके पर एकत्रित हो गए। उनकी मांग है कि जिसने यह हरकत की है उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। और उसके घर में बुलडोजर की कार्यवाही की जाए।

वहीं जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय मौके पर पहुंच गए हैं। जहां स्थिति को संभालने की और परिजनों को समझाइश देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन परिजन अभी मानने को तैयार नहीं है। हालांकि अभी मृतक का पोस्टमार्टम रीवा में नहीं हुआ है और उसकी बॉडी को लेकर अभी सीधी नहीं लाया जा सका है।

पीड़ित पिता ने दी जानकारी

वही पूरे मामले को लेकर मृतक आशीष मौर्य के पिता नंदू मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे बेटे की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की गई है। मेरे बेटे के दोनों हाथ तोड़ दिए गए हैं। लाठी और डंडे से पीट-पीट कर दोनों पैर की कटोरिया तोड़ दी गई है। पंजे तोड़ दिए गए हैं। मरणासन्न अवस्था में उसे मॉरिसन पब्लिक स्कूल के पास बुधवार की सुबह 4 बजे फेंक दिया गया था। जहां लोगों को सुबह जानकारी लगी तो उन्होंने हमें सूचना दी और हम जिला अस्पताल ले गए जहां से रीवा के लिए रेफर कर दिया गया था।

✍️ब्यूरो चीफ अमित गौतम की रिपोर्ट

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें