रीवा। रक्षाबंधन की छुट्टियों पर आए युवक की डूबने से मौत,परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था युवक

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित खंदो में एक बड़ा हादसा हो गया। हुए हादसे में परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने घंटो मस्कत के बाद शव को बरामद कर लिया है। और पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक डूबने वाला सुजीत पटेल पिता दुर्गा प्रसाद पटेल उम्र 29 वर्ष मैहर जिला के ताला थाना अंतर्गत भंडारा का रहने वाला है। युवक भोपाल में रहकर नौकरी करता था और रक्षाबंधन की छुट्टियां मनाने आया था। इस दौरान परिवार के साथ गोविंदगढ़ में पिकनिक मनाने आया था। और जैसे ही पानी में नहाने युवक उतरा पैर फिसलने से वह डूब गया दोपहर में यह हादसा हुआ बताया गया है। इसकी सूचना गोविंदगढ़ थाना को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने सर्चिंग शुरू की और देर शाम युवक का शव बरामद कर लिया। जिसे पोस्टमार्मर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें