खबर रीवा जिले से है जहां मुखबिर कि सूचना पर गढ़ थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि रीवा एसपी विवेक सिंह द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रयागराज की तरफ से एक आरटिका कार में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप लेकर तस्कर रीवा की ओर आ रहे हैं। जिस पर गढ़ थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आर्टिका गाड़ी को पकड़ लिया जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप के साथ मौके पर गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार हो गए हैं
|
|






