रीवा में देखिए क्या हुआ,जब एक शख्स को मिला नोटो से भरा बैग,हैरान कर देने वाला सच आया सामने

रीवा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक सज्जन व्यक्ति को एक बैग लावारिश हालत में पड़ा मिला। जिसमें टैबलेट सहित 70 हजार रुपए मिले। ईमानदारी दिखाते हुए व्यक्ति ने थाने पहुंचकर सारी सामग्री जमा करवाई। समाज के सामने ईमानदारी की मिशाल कायम की। जिस पर पुलिस ने उनका शुक्रिया अदा किया।

ईमानदारी की मिशाल की पेश

पुलिस के मुताबिक चंद पैसों की लालच में कुछ लोग अपराध को अंजाम देते हैं। वही ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए घोघर निवासी श्याम मिश्रा ने दूसरे लोगों को भी संदेश दिया है। बैग में सत्तर हजार रुपए नगद, टैबलेट के साथ डायरी और अन्य सामग्री मिली है। जिसे श्याम मिश्रा ने सिविल लाइन थाने में जमा करवाया है। जिस व्यक्ति का सामान खो गया है, वो व्यक्ति परेशान होगा। इसलिए संबंधित व्यक्ति को जल्द उसका सामान मिल जाए, जिसके लिए पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें