मऊगंज जिले कि नवागत एसपी रसना ठाकुर ने ग्रहण किया पदभार

मऊगंज जिले की नवागत एसपी रसना ठाकुर ने 14 अगस्त को जिला कार्यालय मऊगंज पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय, एसडीओपी अंकिता सूल्या मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने एसपी रसना ठाकुर को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

दरअसल, मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा विगत दिनों जारी तबादला आदेश में मऊगंज जिले के प्रथम एसपी वीरेंद्र जैन को श्योपुर एसपी बनाया गया था। वहीं मऊगंज जिले की कमान रसना ठाकुर को सौंपी गई थी। इसके बाद आज एसपी रसना ठाकुर ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

जानकारी के अनुसार मऊगंज एसपी रसना ठाकुर पहले सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल सागर में पदस्थ रही हैं। जिन्हे अब मऊगंज जिले कि नई एसपी बनाया गया है। इसके पहले रसना ठाकुर रीवा, सीधी सहित शहडोल जिले में पदस्थ रहकर अपनी सेवाएं दे चुकी है। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने 14 अगस्त 2023 को ही मऊगंज जिले के प्रथम एसपी के रूप में दायित्व संभाला था। अब 14 अगस्त 2024 को रसना ठाकुर ने मऊगंज जिले की कमान संभाली है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें