रीवा। कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद अलर्ट मोड पर संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा अलर्ट मोड पर हैं। आपको बता दे विगत दिनों बंगाल में डॉक्टर के साथ रेप कांड के बाद पूरे देश में डॉक्टरों का गुस्सा दिखाई दे रहा है। जिसमें जगह-जगह डॉक्टरों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है।

प्राइवेट एंबुलेस चालको ने बनाया अड्डा

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के सामने प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने अपना अड्डा जमाया हुआ था। शिकायत मिलने के बाद संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा रात में ही निरीक्षण पर पहुंचे। और देखा कि कई एंबुलेंस चालक संजय गांधी अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खड़ी कर कर चले गए हैं। जिनको फटकार लगाते हुए सभी एंबुलेंस वहां से हटाने का निर्देश दिया गया है।

डॉक्टर के ऊपर करते हैं उल्फत हरकतें

अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट एंबुलेंस चालक अस्पताल में डेरा डाले हुए हैं। और यहां से निकलने वाले डॉक्टर के ऊपर उल्फत हरकतें करते रहते हैं। जिसकी शिकायत बार-बार मिल रही थी इसीलिए प्राइवेट एंबुलेंस चालक को यहां से हटाया गया है। इस दौरान संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक काफी आक्रोश में दिखे और एंबुलेंस चालक को हड़काते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी देखिए पूरा वीडियो और फिर सुनिए संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने क्या बताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें