रीवा। बढ़ते संकमण को देखते हुए टीडी और डीपीटी टीकाकरण का शुरू हुआ अभियान,लगाए गए कैंप

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा टीडी और डीपीटी टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया है देश में बच्चों के लिए नए संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस अभियान कि शुरुआत की गई है। रीवा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में टीकाकरण की शुरुआत की गई। जिसमें 5 वर्ष से अधिक की उम्र पार कर चुके बच्चों का टीकाकरण किया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पांच शासकीय विद्यालयों में टीकाकरण की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार 8 अगस्त से शुरू किए गए इस अभियान के तहत प्रत्येक बच्चों को टीडी एवं डीपीटी का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि नवजात बच्चों का उनके परिजन पांच वर्ष तक टीकाकरण करवाते हैं लेकिन 5 वर्ष के बाद टीडी एवं डीपीटी का टीका नही लगवाते जिसके कारण कई बच्चे संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अचानक बढ़ रहे इस संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें