रीवा में सुपारी किलिंग,दो सगे भाइयों के विवाद में मासूम को बंदूक की नोक पर पिलाया जहर

रीवा जिले में दो सगे भाइयों के बीच चल रहे विवाद में एक बच्चे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एक 15 वर्षीय मासूम को नकाबपोश बदमाशों ने जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।  यह आरोप मृतक के पिता ने लगाया है मृतक के पिता विक्रम सेन का आरोप है कि उसका उसके भाई विकास सेन से पुराना विवाद चल रहा है जिसने उसकी हत्या करने के लिए पहले पचास हजार रुपए की सुपारी दी थी। और समय पर जानकारी हो जाने पर वह बच गया मृतक के पिता ने बताया कि मरते वक्त उसके बेटे ने बताया है कि दो नकाबपोश बदमाश घर के पास आए थे। उस वक्त मृतक अमोल सेन घर के बाहर घूम रहा था आरोपियों ने उससे उसका नाम पूछा इसके बाद उसके चाचा विकास सेन का नाम पूछा और पहचान हो जाने के बाद आरोपियों ने उसके सर पर बंदूक तान दी और उसे जहर खाने पर मजबूर कर दिया। विक्रम सेन ने बताया कि वह मढ़ी कला थाना नागौद जिला सतना का रहने वाला है। और रीवा में परिवार के साथ रहकर हेयर कटिंग की दुकान चलाता है रात को जैसे ही विक्रम को पता चला कि उसके बेटे को जहर पिलाया गया है तो वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान पिता के द्वारा बेटे के मृत्यु के पूर्व मोबाइल में एक बयान रिकॉर्ड किया गया है। जिसमें उसने दो नकाबपोश बदमाशों के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें