रीवा। डॉक्टर कॉलोनी और पड़ोसी मुहल्ले के लोगों के बीच विवाद, मामला पहुंचा थाने, रास्ता बंद करने की मांग

रीवा शहर में डॉक्टर कालोनी में रहने वाले डॉक्टर और पड़ोसी कमशरियत मोहल्ले के लोगों के बीच विवाद होने का मामला प्रकाश में आया है कालोनी में रहने वाले डॉक्टर ने मोहल्ले के लोगों पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है

अभद्रता मारपीट जानलेवा हमले के प्रयास का आरोप

डॉक्टर ने कहा कि कमशरियत मोहल्ले के रहने वाले रहीस खान नामक शख्स ने दर्जन भर महिलाओं के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की है और उनके ऊपर जानलेवा हमले का भी प्रयास किया है।

 क्यों हुआ विवाद?

विवाद का कारण डॉक्टर द्वारा गाड़ी सामने लगाने से मना करना बताया जा रहा है वहीं कालोनी से निकलने वाले मोहल्ले के रास्ते को बंद कराने कि मांग भी की जा रही है वहीं घटना के बाद डॉक्टर कालोनी में रहने वाले अन्य डॉक्टरों में भी काफी आक्रोश है मामले में अस्पताल के अधीक्षक ने भी घटना कि निंदा की है और डॉक्टर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें