मध्य प्रदेश में एक बार फिर बोरवेल हादसा सामने आया है जहां खुले हुए बोरवेल में एक और मासूम की जिंदगी समा गई है। हादसा सोमवार को सिंगरौली जिले में हुआ जहां जन्मदिन के दिन 3 साल की मासूम की सौ फिट गहरे बोरवेल में गिरने के कारण मौत हो गई। घटना कि जानकारी लगते ही घटना स्थल पर पहुंची जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने महज साढ़े चार घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्ची को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। यह घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में कि है मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार करीब 4 बजे 3 साल की मासूम सौम्या साहू अपने पिता पिंटू साहू के साथ खेत पर गई हुई थी। वहीं पिता काम में व्यस्त हो गए और बच्ची खेलते खेलते खुले हुए बोरबेल के पास चली गई और पैर फिसलने से वह बोरवेल में जा गिरी घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने शाम 6 बजे से रेस्क्यू शुरू किया जो करीब साढ़े चार घंटे चला और बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला गया प्रशासन की टीम द्वारा बच्ची को जब अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसके मौत की पुष्टि की चिकित्सक के मुताबिक सौम्या के फेफड़े में काफी पानी भर गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ही कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी निवेदिता गुप्ता मौके पर पहुंची थी। और पूरे रेस्क्यू आपरेशन को खुद मॉनिटर किया जिसके चलते रेस्क्यू काफी तेज गति से चला लेकिन बच्ची को बचाया नही जा सका।
|
|






