रीवा। संजय गांधी अस्पताल बना चोरों का अड्डा, अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा बंद, खुलेआम चोर पुलिस को दे रहे हैं चुनौती 

रीवा का संजय गांधी अस्पताल इन दिनों चोरों का अड्डा बना हुआ है। और आए दिन अस्पताल में चोरियां हो रही हैं अस्पताल में किसी का मोबाइल चोरी हो रहा है तो किसी का पर्स ऐसा ही एक मामला संजय गांधी अस्पताल में फिर देखने को मिला है। जहां एक चोर को पकड़ा गया है तो वही एक महिला का मोबाइल भी पार हो गया है इस घटना के बाद जब मीडिया टीम ने अस्पताल में लगे कैमरे का निरीक्षण किया तो ज्यादातर कैमरा बंद नजर आए। इस संबंध में जब संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैमरा का मेंटेनेंस चालू है। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि जब कैमरा बंद है तो खुलेआम चुनौती देने वाले चोरों को किस तरह पकड़ा जाएगा आपको बता दे अगर चोर को पकड़ कर पुलिस सख्ती से पूछताछ करे तो कई अन्य चोरियों का भी बड़ा खुलासा हो सकता है। लेकिन घटना पर ना अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही अमहिया थाना पुलिस आप भी देखिए पूरी घटना और फिर सुनिए संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने क्या बताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें