रीवा पुलिस ने खुटेही में हुई फायरिंग की घटना के जिस आरोपी को बाल अपचारी बता डाला। वो कई वर्षों से नगर निगम का कर्मचारी है। मामले का खुलासा हुआ तो सब हैरान रह गए। बता दें कि विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत खुटेही में गुरुवार रात हुई फायरिंग के मामले का खुलासा पुलिस ने रविवार शाम किया था।
पूरे मामले में तीन आरोपी
पूरे मामले में पुलिस ने तीन आरोपी बनाए थे। आरोपियों में सकीना बेगम, रेहान खान समेत एक अन्य आरोपी को बाल अपचारी बताया गया था। लेकिन सोमवार दोपहर जानकारी निकलकर सामने आई कि पुलिस ने जिसे बाल अपचारी घोषित किया है। दरअसल वो नगर निगम में काम करने वाला शासकीय कर्मचारी है। जो कई वर्षों से बतौर सफाई कर्मचारी अपनी सेवा दे रहा है।बीच शहर फायरिंग की घटना में शामिल था।
आरोपी तीन वर्षो से है न.नि. कर्मचारी
गुरुवार रात दुकान से घर जा रहे केके कार बाजार के संचालक कादिर हुसैन पर हत्या की साजिश के तहत फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेस वार्ता कर समीर नाहर नाम के आरोपी को बाल अपचारी घोषित कर दिया। जबकि नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक बीते तीन बर्षों से वह नगर निगम में बतौर कर्मचारी अपनी सेवा दे रहा है। नगर निगम का कहना है कि काम करने वाले सफाई कर्मचारी की उम्र हमेशा से 18 वर्ष से ऊपर ही रही है। जो अब 21 वर्ष तक कर दी गई है।
पुलिस पर खड़े हुए सवाल?
जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सवाल खड़े होने लगे कि आखिरकार जो कर्मचारी इतने वर्षों से अपनी सेवा नगर निगम में दे रहा है। पुलिस ने उसे बाल अपचारी कैसे और किस आधार पर बता दिया।






