बुलट राजा की घिनौनी करतूत लगभग आधा दर्जन गाड़ियों में की तोड़ फोड़

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत बाणसागर में एक के बाद एक तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ होने से रहवासी सकते में आ गए। बताया जा रहा है की समान थाना के बाणसागर कॉलोनी में एक सिरफिरा युवक बुलेट में सवार होकर गुजरा और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में बड़े बड़े पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। कमला नेहरू स्कूल के बगल में पहले राजेश वर्मा के लोडर को तोड़ा फिर आगे अन्य दो कारों को में तोड़फोड़ कर फरार हो गया। इस घटना से मोहल्ले में काफी आक्रोश व्याप्त है।

थाने में की शिकायत

मामले की शिकायत रहवासियों ने पुलिस को दी है। आपको बता दे सामान थाना क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटना घटित हो चुकी है अब इस घटना पर पुलिस की गस्त पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है फिलहाल फरियादियों ने रीवा के समान थाना में शिकायत दर्ज करा दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें