रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों को सरेराह रोककर बाइक सवारों द्वारा जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें वे घायल हो गए और जान बचाने के लिए भाग निकले तो आरोपियों ने पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली और वह बाल बाल बच गए।
शराब के लिए पैसे नही दिए तो कर दिया हमला
पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है मिली जानकारी के अनुसार जतिन शुक्ला 17 वर्ष अपने दोस्त शुभम दुबे के साथ पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में बाइक में सवार होकर आए आरोपी नितिन मिश्रा, अनुज मिश्रा सहित अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया आरोपी उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया इस बात से नाराज आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया और सरेराह डंडे से जमकर मारपीट की जिसमें वह घायल हो गए और दोनों अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे तो आरोपियों ने पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली वहीं भीड़ एकत्र होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।






