रीवा। बाईपास में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर। कई छात्र छात्राओं को आई चोट

रीवा में भीषण सड़क हादसा। स्कूली वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर। वैन में सवार थे दर्जन से अधिक छात्र,.ड्राइवर की हालत गंभीर।

रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा बाईपास में आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूली वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त स्कूली वाहन में लगभग एक दर्जन स्कूली छात्र-छात्राएं बैठे हुए थे। गनीमत रही की कोई जनहानी नहीं हुई पूरे हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट आई है।

ट्रक ड्राइवर फरार

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया वैन में सवार लगभग 1 दर्जन छात्र-छात्राओं को भी मामूली चोट आई है जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस पहुंची और सभी बच्चों का तत्काल इलाज कराया इसके बाद सभी परिजनों को जानकारी देकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं अब इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें