रीवा। शुभकामना अपार्टमेंट में पुलिस की दबिस। नशीली कफ सिरप,एक्सयूवी कार सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा शहर के ढेकहा स्थित शुभकामना अपार्टमेंट में डंप की गई नशीली कफ सिरप की खेप को पुलिस ने जब्त किया है। और मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी निशानदेही पर एक एक्सयूवी कार सहित तकरीबन अट्ठाइस सौ अस्सी सीसी नशीली कफ सिरप जप्त की गई है।

मास्टर माइंड फरार

इस गिरोह का मास्टर माइंड फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस पूरी कारवाई को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार और पुलिस उपमहानिरीक्षक साकेत पांडे के निर्देश पर लगातार रीवा पुलिस द्वारा मेडिसिन नशे पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है।

मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही

एसपी विवेक सिंह ने बताया की बीती रात सेमरिया थाना प्रभारी अवनीश पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि रीवा शहर के ढेकहा मोहल्ला स्थित शुभकामना अपार्टमेंट के नीचे खड़ी एक एक्सयूवी कार में नशीली कप सिरप लोड है जिसके बाद चोरहटा पुलिस सहित अन्य टीमों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सयूवी कार से कई बोरियों में तकरीबन 2400 सीसी नशीली कफ सिरप सहित प्रकाश शुक्ला, देवेश तिवारी, आयुष पांडे, कौशल कुशवाहा को मौके से गिरफ्तार किया है वहीं मुख्य आरोपी रवि दाहिया फरार हो गया।

शुभकामना अपार्टमेंट के फ्लैट में दबिस 

पकड़े गए आरोपियों कि निशानदेही पर जब शुभकामना अपार्टमेंट के फ्लैट में दबिश दी गई तो वहां कई बोरियों में रखी तकरीबन चार सौ अस्सी सीसी नशीली कफ सिरप जप्त की गई है। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक्सयूवी कार सहित अट्ठाइस सौ अस्सी सीसी नशीली कफ सिरप जप्त की है।

एनजीपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के ऊपर एनजीपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि कार्रवाई दौरान कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनके द्वारा नशे का यह कारोबार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस खुलासे के बाद कई और सफलताएं मिलेंगी उन्होंने  बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि भोपाल सहित उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य स्थानों से भी इनके द्वारा नशीली कफ सिरप लाई जाती थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें