रीवा में बीच चौराहे महिला से हुई लूट। बाइकर्स गैंग ने दिया चलती बाइक से वारदात को अंजाम

रीवा के टीआरएस चौराहे में चलती गाड़ी से एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। महिला अपने पति एवं बच्चे के साथ बाइक में सवार थी। इसी बीच चौराहे में हुई लूट की घटना के बाद महिला बिलखती रही और आरोपी रफू चक्कर हो गए।

बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी महिला

घटना रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र में बीती रात तकरीबन 8 बजे की है। वहीं थाने पहुंची रोती बिलखती रेशु मिश्रा नामक महिला ने बताया कि वह बीड़ा सेमरिया की रहने वाली है। और अपने पति प्रमोद मिश्रा के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी।

टीआरएस चौराहे में हुई वारदात

टीआरएस चौराहे के समीप जैसे ही वह पहुंची पीछे से बाइक में सवा दो युवक आए और उसका बैग छीन कर फरार हो गए आरोपियों ने इतना जोरदार झटका मारा की बैग का पट्टा महिला के हाथ में ही रह गया और बैग लेकर आरोपी फरार हो गए।

मंगलसूत्र सहित दस्तावेज ले उड़े बदमाश

पीड़ित महिला के पति प्रमोद मिश्रा ने बताया कि बाग में दो सोने के मंगलसूत्र कुछ पैसे और अन्य दस्तावेज रखे हुए थे।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

घटना की शिकायत पीड़ित के द्वारा अमहिया थाने में की गई है हालांकि बीच चौराहे में हुई घटना के बाद पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और उसकी मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें