रीवा शहर के प्रार्थना हॉस्पिटल में सोमवार की रात भर्ती मरीज के अटेंडर द्वारा हंगामा करते हुए गुंडागर्दी किए जाने का मामला सामने आया है यहां रात करीब 12 बजे कुछ युवकों द्वारा अस्पताल में घुसकर हंगामा करते हुए पिस्टल लहराई गई और सुरक्षा गार्ड पर बंदूक भी तानी गई।
अस्पताल प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत
मामले में अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती मरीज के परिजनों पर हंगामा करने का आरोप लगाया है। और घटना की शिकायत समान थाने में दर्ज कराई है।
मरीज के पुत्र ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं भर्ती मरीज के पुत्र ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं उन्हें ना तो वह पहचानता है और ना जानता है और ना ही उसका कोई लेना देना है। अटेंडर का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त वह घर में थे और मामले की सूचना अस्पताल से उन्हें फोन पर दी गई थी।






