मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा.

मध्य प्रदेश की 1,29 करोड़ लाड़ली बहनों को मोहन सरकार ने रक्षा बंधन से पहले बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। यह ऐलान कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने किया है।

लाड़ली बहनों को राखी का तोहफा

लाड़ली बहनों के खाते में अगस्त महीने में 1500 रुपये डाले जाएंगे। ये ऐलान खुद सीएम मोहन यादव ने किया है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगस्त महीने में 1 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपये डाले जाएंगे। और तय तारीख को लाड़ली बहनों को हर महीने दिए जाने वाले 1250 रुपये डाले जाएंगे।

सीएम मोहन का एलान

प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव ने रक्षाबंधन को देखते हुए यह बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए 250 रुपये अतिरक्त देने की बात कही है।

सावन माह में 1500 रुपए का तोहफा

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत, मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए हर महीने डाले जाते हैं। लेकिन अगस्त के महीने में कुल 1500 रुपए की राशि लाड़ली बहनों के खाते में डाली जाएगी। दरअसल अगस्त महीने में रक्षा बंधन है जिसको देखते हुए सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को यह बड़ा तोहफा दिया है।

क्या लाड़ली बहना योजना की बढ़ गई है राशि?

आपको बता दें लाड़ली बहनों के खाते में रक्षाबंधन को देखते हुए केवल अगस्त महीने में 250 रुपए अतिरिक्त डाले जाएंगे। फिलहाल लाड़ली बहना योजना की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन अब देखना यह है कि योजना की राशि कब बढ़ाई जाएगी।

लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 3000 रुपये? 

आपको बता दें लाड़ली बहना योजना की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर सरकार द्वारा 3 हजार रुपये करने की बात कही गई थी। योजना की शुरुआत में लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाले जाते थे। जिसको बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। लेकिन लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नही आई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें