मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 जुलाई को हेमराज साकेत नमक युवक कि संदिग्ध मौत के मामले में एक बार फिर आरोपियों के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है। सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। और हत्या के मामले कि जांच करने कि मांग की है।
पूरा मामला
एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनो का आरोप है कि 3 जुलाई को जमुई कला निवासी हेमराज साकेत को उसके घर से आरोपी सोनू साकेत और सुधीर साकेत बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसे मृत अवस्था में सड़क किनारे फेंक कर चले गए। वहीं इस घटना को पुलिस सड़क हादसा मान रही है। और मामले की जांच अभी भी की जा रही है। हत्या और हादसे के बीच चल रहे इस मामले में एक बार फिर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और बताया कि आरोपी एवं उसके परिजनों के द्वारा मारपीट की गई है। और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का आरोप है कि हेमराज साकेत की हत्या होने के बाद भी संबंधित थाने में किसी भी तरह से कार्यवाई नही की गई है। वहीं घायल अवस्था में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे परिजनों को पुलिस के माध्यम से उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।
एसपी ने दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले में यदि कोई दोषी होगा तो उसे बक्शा नही जाएगा उसे सजा दी जाएगी।






