रीवा जिले में सक्रिय महिला चोरों की गैंग ने पुलिस कि नींद हराम कर दी है। महिला चोरों की गैंग ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र एवं चोरहटा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
ज्वेलरी और साड़ी दुकान में की चोरी
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंधी चौराहा स्थित एक सराफा दुकान में महिला चोरों की गैंग ज्वेलरी खरीदने पहुंची। और जेवरात चोरी करके रफूचक्कर हो गई। वहीं चोरहटा थाना क्षेत्र के दुआरी में डीडी कॉस्मेटिक एवं साड़ी की दुकान में भी महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित सराफा व्यापारी ने बताया
भूमिका ज्वेलर्स के संचालक केतन सोनी ने बताया कि 15 जुलाई को तीन महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पहले दो महिलाएं दुकान के अंदर आई और पायल देखने के लिए बैठ गईं। दुकान संचालक जब महिलाओं को पायल दिखा रहा था तभी एक महिला और आई और उन महिलाओं के साथ बैठकर तीनों महिलाएं पायल देख रही थी इसी बीच एक आदमी जेवर खरीदने पहुंच गया। इधर महिलाओं ने पायल देखने के बाद कहा कि उनके पास पैसे नहीं है पैसे लेकर वह आ रही हैं। इसके बाद में एक युवक आया और वह भी कुछ सामान खरीद कर वहां से निकल गया।
शंका होने पर सीसीटीवी देखा
दुकान संचालक ने बताया कि इस बात पर शंका होने पर जब उसने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो महिलाओं के द्वारा तीन पायल चोरी की गई थी। जिसका वजन तकरीबन 4 से 5 टोला बताया जा रहा है।
सिटी कोतवाली में की शिकायत
घटना की शिकायत फरियादी केतन सोनी के द्वारा सिटी कोतवाली थाने में की गई है। चोरी की घटना सीसीटीवी कमरे में कैद है वहीं जिला के दो थानो के अंतर्गत चोरी की घटना होने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है।
घटना सीसीटीवी में कैद
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसके आधार पर अब पुलिस द्वारा आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि रीवा जिले में महिला चोरों की मंडली सक्रिय है जो आए दिन चोरियां कर रही है।






