रीवा : संपत्ति के विवाद में शर्मसार हुआ भाई बहन का रिश्ता, भाई भाभी भतीजों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संपत्ति के विवाद में एक भाई द्वारा अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ मिलकर अपनी ही बहन को बंधक बना लेने की घटना सामने आई है। मामले कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने बंधक बनी महिला को मुक्त कराया। राजस्व संबंधित मामला होने की वजह से तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था। वहीं अपराध को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सहित सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एवं भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां से ताला खोलकर महिला को मुक्त कराया गया।

बीमार मां की सेवा करने आई थी महिला

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की है। बंधक बनी महिला भारती कुशवाहा ने बताया कि उसकी मां काफी दिनों से बीमार है। जिसकी सेवा करने के लिए वह आई थी। इस दौरान बूढ़ी मां ने बेटी को अपनी संपत्ति में हिस्सा दे दिया। जिससे नाराज भारती कुशवाहा के भाई राजेश कुशवाहा और भाभी रानी कुशवाहा ने बच्चों के साथ मिलकर भारती कुशवाहा को ताले में बंद कर दिया।

महिला की बेटी ने दी थाने में जानकारी

घटना कि जानकारी भारती कुशवाहा कि बेटी के द्वारा सिटी कोतवाली थाने में दी गई। राजस्व का मामला होने की वजह से मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे जहां से महिला को मुक्त कराया गया। इस पूरी घटना को लेकर जहां एक ओर आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं घर के दस्तावेजों का राजस्व अमला जांच कर रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें