सीधी : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सीधी जिले में नशे के विरूद्ध अभियान युद्ध स्तर पर जारी है । बहरी पुलिस ने 5 लाख 75 हजार रूपये कीमती 575 सीसी नशीली कफ सिरफ, 4 नग मोबाईल फोन एवं परिवहन मे प्रयुक्त कार जप्त करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 575 सीसी नशीली कफ सिरफ परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जप्त किया है ।

दिनांक 15/07/2024 को थाना प्रभारी बहरी निरी. राकेश बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पड़रिया जंगल में एक सफेद रंग की स्विप्ट डिजायर कार क्रमाक एमपी 19 सीए 2634 में 5 व्यक्ति आम के पेड़ के नीचे गाड़ी लगाकर गाड़ी में बैठे है । एवं उसमें कोरेक्स लिए है । जिसको बेचने के लिए ग्राहको का का इन्तजार कर रहे है। थाना प्रभारी बहरी द्वारा मुखबिर की उपर्युक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में एक टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे जहां एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखी जिसको पास जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया कार का नम्बर क्रमांक एमपी 19 सीए 2634 लेख होना पाया गया । कार में कुल 5 लोग बैठे पाए गए जिनका नाम पता पूछा गया जो कार के ड्राईविंग सीट पर बैठा चालक अपना नाम विष्णु कुशवाहा पिता सुदामा प्रसाद कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भड़री थाना ताला जिला मैहर एवं अन्य बैठे व्यक्तियो द्वारा अपना नाम शिवेंद्र सिंह पिता उदय सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 नई बस्ती पडरा रीवा थाना सिविल लाइन जिला रीवा, प्यूश वर्मा पिता अनिल कुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम घोघर वार्ड 33 रीवा थाना सिटी कोतवाली रीवा, अभिषेक सरल पिता शिवशरण सरल उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 विंध्य विहार कालोनी पड़रा थाना सिविल लाइन जिला रीवा, सुनील साकेत पिता रामदीन साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम धनखोरी थाना जमोडी जिला सीधी का होना बताए। वहीं कार की तलाशी ली गई तो पीछे की डिग्गी में तीन अदद बोरिया मिली जो दो बोरियों में कार्टून भरे हुए थे जिन्हे खोलकर चेक किया गया तो उसमे ओनरेक्स कफ सिरफ मिली जिसकी गिनती करने पर 575 नग कीमत 2 लाख 30 हजार मिली जिसे  जप्त किया गया । और संदेहियों से उक्त नशीली कफ सिरफ के रखने एवं परिवहन के संबंध में वैद्य कागजात की माग की गई तो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही गए । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 1985 की धारा 8/21/22/29 एवं म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट 5/13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 575 नग कफ सिरफ कीमती 2 लाख 30 हजार, 4 नग मोबाईल फोन कीमती 45 हजार, एक नग स्विफ्ट डिजायर कार कीमत 3 लाख कुल कीमत 5 लाख 75 हजार जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

जप्त मशरूका
1. 575 नग ऑनरेक्स कफ सिरफ कीमती 2 लाख 30 हजार।
2. 4 नग मोबाईल फोन कीमती 45 हजार।
3. एक नग स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 3 लाख।

गिरफ्तार आरोपी
1. विष्णु कुशवाहा पिता सुदामा प्रसाद कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भड़री थाना ताला जिला मैहर।
2. शिवेन्द सिंह पिता उदय सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 नई बस्ती पडरा रीवा थाना सिविल लाइन जिला रीवा।
3. प्यूष वर्मा पिता अनिल कुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम घोघर वार्ड क्रमाक 33 रीवा थाना सिटी कोतवाली रीवा।
4. अभिषेक सरल पिता शिवशरण सरल उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 विध्यबिहार कालोनी पड़रा थाना सिविल लाइन जिला रीवा।
5. सुनील साकेत पिता रामदीन साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम धनखोरी थाना जमोडी जिला सीधी

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी निरी. राकेश बैस, सउनि रामसिया सोमवंशी, प्रआर. रामसुन्दर साकेत, आर. राजकमन भुर्तिया, अवधेश कुशवाहा, सचिन साहू, राधेश्याम यादव एवं तथा आर चालक दिग्विजय सिंह का अहम योगदान रहा।

                                   ✍️अमित गौतम की रिपोर्ट

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें