रीवा में बेखौफ हुए बदमाश ने एटीएम बूथ में कैश चोरी करने के प्रयास में जमकर तोड़फोड़ की है । घटना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ की है । जहां देर रात एटीएम बूथ के अंदर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । इसमें एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम बूथ से चोरी करने का प्रयास करता है । और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देता है ।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश
घटना कि जानकारी लगते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है । मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेच्यू चौराहे में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा स्थित एटीएम बूथ में रविवार सोमवार की दरमियानी रात तकरीबन पौने तीन बजे एक अज्ञात बदमाश कैश चोरी करने के प्रयास में प्रवेश करता है । और उसके द्वारा एटीएम बूथ में जमकर तोड़फोड़ की जाती है । हालांकि अज्ञात बदमाश चोरी करने में कामयाब नही हो पाता और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है । वहीं घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया है l और सीसीटीवी फुटेज की मदद से एटीएम बूथ में चोरी का प्रयास और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है ।






