Rewa में फल फूल रहे अवैध भ्रूण परीक्षण के गोरख धंधे का Police ने किया पर्दाफास,पांच गिरफ्तार

सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद भ्रूण परीक्षण करने वाले माफियाओं का गोरख धंधा फल फूल रहा है । इन माफियाओं द्वारा प्रशासन की नजरों से बचकर सोनोग्राफी सेंटर में भ्रूण परीक्षण किए जा रहे हैं ।

अवैध सोनोग्राफी सेंटर में कार्यवाही

रीवा जिले की प्रशासनिक टीम ने दबिश देते हुए । शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के खुटेही मोहल्ले में संचालित हो रहे एक अवैध सोनोग्राफी सेंटर में छापामार कार्रवाई करते हुए । मकान मालकिन समेत 5 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि कई निजी नर्सिंग होम की सह पर आरोपियों द्वारा गर्भवती महिलाओं का भ्रूण परीक्षण किया जा रहा था ।

ग्राहक बनकर पहुंची महिला पुलिसकर्मी

मुखबिर से मिली सूचना पर प्रशासन और पुलिस की सायुंक्त टीम ने डीएसपी प्रतीभा शर्मा के नेतृत्व में महिला आरक्षकों को ग्राहक बनाकर अवैध सोनोग्राफी सेंटर भेजा गया । जिसके बाद अवैध सोनोग्राफी सेंटर का भंडाफोड़ हो गया । ग्राहक बनकर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी और सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस, एसडीएम समेत अन्य आधिकारी मौके पर पहुंचे । और छापामार कार्रवाई की है ।

 

5 आरोपी सोनोग्राफी मशीन समेत गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने 5 आरोपियों को सोनोग्राफी मशीन समेत रंगे हाथों दाबोच लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालकिन भी शामिल है वहीं पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें