रीवा में एक पुलिसकर्मी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी शराब के नशे में टल्ली होकर उत्पाद मचाते नजर आ रहा है । और नशे की हालत में पुलिसकर्मी वर्दी की इज्जत को तार-तार कर रहा है ।

वीडियो में स्थानीय लोगों से पुलिसकर्मी की बहस भी साफ तौर पर देखी जा सकती है । जिसमें पुलिसकर्मी मारपीट करने की बात भी कर रहा है । वायरल वीडियो कब का है अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है । इसलिए विंध्य लोकवाणी न्यूज भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन शुक्रवार रात से यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । जो कि चर्चा का विषय बन गया है ।

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी इतना नशे में था कि दो अन्य पुलिसकर्मियों को उसे बाइक में बिठाकर ले जाना पड़ा । बताया गया कि पुलिसकर्मी स्कूटी लेकर रास्ते पर ही गिर गया फिर लोगों से विवाद करने लगा वीडियो में कुछ लोग बिछिया थाना प्रभारी को बुलाने की बात भी कर रहे हैं ।

वीडियो में आम लोग पुलिसकर्मी का विरोध करते हुए देखे जा सकते हैं । वीडियो में दिख रहा है कि कुछ ही दूर पर पुलिसकर्मी की गाड़ी खड़ी है । जबकि यूनिफार्म के साथ पहने जाने वाली टोपी नीचे सड़क पर गिरी हुई है ।

सीएसपी ने कार्यवाही की कही बात
वीडियो के वायरल होने के बाद सीएसपी रितु उपाध्याय ने वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है । पूरे मामले में सीएसपी रितु उपाध्याय का कहना है कि आप लोगों के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में दिख रहा है । इसके बाद पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया है । जांच के बाद ही पूरे मामले को स्पष्ट कर पाएंगे । लेकिन अगर किसी पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में इस तरह का कृत्य किया है । तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।






