भाई ने हड़प लिए बहन के लाखों रुपए, बहन लगा रही थाने के चक्कर, पुलिस नही कर रही कार्यवाही

रीवा जिले में रिश्ते के एक भाई ने बहन को इतना बड़ा धोखा दिया कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे दरअसल भाई पर भरोसा करना महिला को भारी पड़ गया भाई ने बहन के 12 लाख रुपये हड़प लिए वहीं बिछिया थाने में सुनवाई नही होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय कि गुहार लगाई है ।

मकान बनाने के नाम पर ऐंठे लाखों रुपए

मध्य प्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली इस्लामुनिशा रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय  पहुंची और जानकारी देते हुए बताया कि उसने रीवा में एक प्लाट खरीदा था जिसपर वह घर बनवाने के लिए रीवा आई तो उसके खाला के लड़के ने घर बनाकर देने का ठेका ले लिया पीड़िता ने बताया कि उस पर भरोसा करके उसने ठेका उसे दे दिया और साथ ही 12 लाख रुपये भी दे डाले लेकिन जब वह अपना निर्माणाधीन घर देखने रीवा पहुंची तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई ।

पीड़िता ने बताई आप बीती

पीड़िता ने बताया कि 12 लाख देने के बाद भी उसका मकान नही बना तो उसने खाला के लड़के से बात की तो वह और पैसे की मांग करने लगा जिस पर पीड़िता शिकायत लेकर बिछिया थाना पहुची तो वहां से उसे भगा दिया गया जिसके चलते पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उसे कार्यवाही का अश्वाशन दिया गया है

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें