संजय गांधी अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों की गुंडागर्दी, मरीज की कर दी जमकर धुनाई, थाने में हुआ मामला दर्ज

संजय गांधी हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मियों की गुंडागर्दी । दर्द का इलाज कराने गए मरीज को अस्पताल में इलाज के जगह दिया गया जख्म ।

संजय गांधी अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने की मरीज की जमकर धुनाई थाने में हुआ मामला दर्ज ।

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में दर्द का इलाज कराने गए एक मरीज को सुरक्षाकर्मियों ने पीट-पीट कर और जख्म दे दिए ।

आपको बता दें सुरक्षा कर्मियों ने पहले मरीज को पीटा इसके बाद उसकी पत्नी को घसीटते हुए अस्पताल से बाहर कर दिया । घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया ।

अमहिया थाना में मामला दर्ज

मामले में सुरक्षा कर्मियों की ओर से अस्पताल प्रबंधन की ओर से सिफारिश का दौर शुरू हो चुका है मारपीट करने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने थाने में उल्टा मामला दर्ज कराया इसके बाद मरीज के जख्म देखकर थाना प्रभारी अमहिया के द्वारा सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है ।

दरअसल यह पूरा मामला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज के साथ उस समय हुआ जब वह पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगा हुआ था । विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी में रहने वाले सत्यम तिवारी ने बताया कि उसके पेट में दर्द था जिसका इलाज कराने वह अस्पताल पहुंचा था ।

इस कारण हुआ विवाद

अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों के द्वारा पर्ची कटा कर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा था जिसका विरोध पीड़ित के द्वारा किया गया । इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई । और देखते ही देखते मधुमक्खी की तरह सुरक्षाकर्मी मरीज के ऊपर टूट पड़े और उसे लाठी डंडे से पीट-पीट कर बेहाल कर दिया ।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित की ओर से मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है । हालांकि इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से जमकर सिफारिश का दौर शुरू है अब देखना यह है कि पीड़ित को न्याय मिलता है या फिर हमेशा की तरह मामला ठंडे बस्ते में जाएगा ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें