रीवा में कन्या महाविद्यालय का अश्लील गानों पर डांस करने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ना केवल छात्राएं डांस करती दिखाई दे रही है बल्कि कॉलेज की प्रोफेसर और प्राचार्य भी जमकर थिरक रही है। वीडियो वायरल होने बाद उच्च शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
बीड़ी जलइले जिगर से पिया जिगर मा बड़ी आग है.. कुछ इसी तरह के विवादित अश्लील गाने कॉलेज के ऑडिटोरियम में बजे। गानों की इस धुन में छात्राएं तो छात्राएं ही थी प्राचार्य और प्रोफेसर ने भी खूब मौज काटी। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज सुर्खियों में आ गया। बताया जा रहा है कि 30 मार्च को कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन था। ऑडिटोरियम में बकायदा डीजे लगाया गया, छात्राएं जुटी और फिर मौज मस्ती शुरू हुई। प्राचार्या विभा श्रीवास्तव सहित प्रोफेसर और छात्राएं एक दूसरे का साथ देने के लिए तैयार थी। उसी बीच गाना बजा बीड़ी जलाएं ले पिया जिगर मा बड़ी आग है..और छात्राओं के साथ प्राचार्य विभा श्रीवास्तव झूम उठी। इसके बाद सपना चौधरी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने ने ऑडिटोरियम में माफिल जमाई। एक के बाद एक कई अश्लील गाने बजते रहे। छात्राओं के साथ प्राचार्या और प्रोफेसर थिरकती रही। वीडियो वायरल होते ही उच्च शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। संयुक्त संचालक आरपी सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया है। आर पी सिंह ने बताया कि बीकॉम की छात्राओं का स्वागत और विदाई का कार्यक्रम था। उस दौरान अश्लील गानों में डांस हुए। विभाग ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया है। प्राचार्या ने बताया कि छात्रों के अनुरोध पर उन्होंने डांस की कोशिश की थी उसके लिए माफ़ी मांगी है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को आगे भेजी गई है।






